डीएम देहरादून सविन बंसल ने चारधाम यात्रा तैयारियों को लेकर आज ट्राजिस्ट कैम्प ऋषिकेश का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं देखी। इस दौरान उन्होंने यात्रियों की सहायता हेतु लगाए गए सुविधा काउन्टर का भी अवलोकन करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस मौके पर डीएम ने यात्रियों को सुगम यात्रा के लिए शुभकामनाएं दी तथा अनुरोध किया उनके लिए शासन-प्रशासन द्वारा बनाई गई है व्यवस्था का पालन करते हुए सहयोग करें। डीएम ने निर्देश दिए कि यात्रियों को के लिए ट्रांजिट कैम्प एवं आईएसबीटी पर पर्याप्त मात्रा में पेयजल की व्यवस्था बनाने के लिए जगह-जगह शीतलपेय के कैम्पर रखने तथा जल वितरण हेतु मानवश्रम की व्यवस्था दुरुस्त रहे जिसके लिए धनराशि जिले से दी जाएगी। डीएम ने कहा कि ऋषिकेश में ट्रांजिस्ट कैम्प में चाय, पेयजल, भोजन आदि वितरण के लिए 24 कांउटर तथा आईएसबीटी पर 12 कांउटर लगाए जाएंगे। यात्रियों की सुविधा के लिए 30 रजिस्ट्रेशन कांउटर लगाए गए है,जिनमें 24 घंटे कार्मिक तैनात रहेगे। यात्रियों के धर्मशाला, होटल आदि व्यवस्था के लिए 35 मोबाईल टीम बनाई गई है, जो यात्रियों की धर्मशाला होटल में जाकर यात्रियों का रजिस्ट्रेशन करेंगी इसके अलावा 10 मोबाईल टीम रात्रि में तैनात रहेंगी जो आने वाले यात्रियों के रजिस्ट्रेशन में मदद करेंगी।
इस दौरान एसएसपी अजय सिंह, मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह, नगर आयुक्त ऋषिकेश शैलेन्द्र सिंह नेगी, पुलिस अधीक्षक सदर जया बलूनी, उप जिलाधिकारी योगेश मेहर, स्वास्थ्य विभाग से डॉ0 शिखा जंगपांगी, संयुक्त निदेशक पर्यटन योगेन्द्र सिंह गंगवार, जिला विकास अधिकारी सुनील कुमार, जिला पूर्ति अधिकारी के.के अग्रवाल समेत यात्रा से सम्बन्धित विभागों के अधिकारी उपिस्थत रहे।