जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुईं आतंकवादी वारदात को लेकर सीमांत जनपद उत्तरकाशी के मुस्लिम समुदाय में भी आक्रोश है। मुस्लिम समुदाय ने इसकी कड़ी भर्त्सना करते हुए आतंकी घटना में मारे गए लोगों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है।
उधर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने आज जुमे की नमाज काली पट्टी बांधकर अदा की। नमाजियों का कहना था कि आतंकवादियों की की कोई जाति या मजहब नहीं होता है। इनका काम केवल दुनिया में आतंक फैलाना है जिसको भारतीय मुसलमाल बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं करेगा।
इधर नमाज अदा करने के उपरांत अध्यक्ष अल्पसंख्यक इस्तियाक अहमद के नेतृत्व में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने पाकिस्तास मुर्दावाद के नारे लगाये और कड़ा आक्रोश व्यक्त किया।