उधमसिंहनगर के किच्छा में कोतवाली पुलिस ने चैकिंग के दौरान बाईक सवार दो नशा तस्करों को करीब ढाई किलो अफीम के साथ गिरफ्तार किया है। बरामद अफीम की कीमत 25 लाख के करीब आंकी जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस व एएनटीएफ की टीम दरऊ के पास चेकिंग कर रहे थे तो चेकिंग के दौरान एक मोटर साइकिल जिसमे दो लोग सवार थे चेकिंग करने पर बाइक में रखे बैग में करीब ढाई किलो अफीम बरामद की गई। दोनों तस्करों को पुलिस ने गिरफ्तार कर बाइक भी सीज कर दी। गिरफ्तार नशा तस्कर हेमंत कुमार पुत्र विजयपाल निवासी ग्राम चकदहा थाना शाही जिला बरेली व भानु प्रताप पुत्र रामचंद्र निवासी ग्राम खानपुर पोस्ट एवं थाना भोजीपुरा जिला बरेली हैं। जिनके खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक विपिन चंद्र जोशी,हेड कांस्टेबल मनमोहन सिंह, कांस्टेबल मोहित जोशी, एएनटीएफ टीम कुमाऊं रेंज के एसआई हेम चन्द्र तिवारी कांस्टेबल उमेश सिंह शामिल रहे।