मुख्यमंत्री के बालश्रम एवं भिक्षावृत्तिमुक्त उत्तराखण्ड के सकंल्प को चरितार्थ करते डीएम सविन बंसल, अब तक 181 बच्चों को किया रेसक्यू

 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के भिक्षावृत्तिमुक्त उत्तराखण्ड सोच पर डीएम देहरादून सविन बंसल निरंतर आगे बढ रहे हैं। डीएम के निर्देशन में शनिवार को बालश्रम मे लिप्त एक बालिका व चार बालकों को सेलाकुई से भिक्षावृत्ति रेस्क्यू टीम द्वारा रेस्क्यू किया गया। बच्चों कि प्राथमिकी व मेडिकल करा कर बाल कल्याण समिति के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जिसमें एक बालिका को राजकीय बालिका निकेतन में ओर चार बालको को समर्पण (खुला आश्रय) में रखा गया।
उधर भिक्षावृत्ति व कूड़ा बीनने में लिप्त एक बालक एक बालिका को माता वाला बाग, लालपुल से भिक्षावृत्ति में लिप्त तीन बालकों का रेस्क्यू किया गया। बच्चों कि जीडी व मेडिकल करवा कर बाल कल्याण समिति के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जिसमें एक बालक ,एक बालिका को राजकीय शिशु सदन में ओर तीन बालक समर्पण (खुला आश्रय) में रखवाए गए।
बता दें कि माह सितम्बर 2024 से अब तक 181 बालक बालिकाओं को बालश्रम एवं भिक्षावृत्ति से रेसक्यू किया गया है, जिनमें 124 बालक तथा 57 बालिका शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *