ब्रेकिंग : उत्तराखंड विधानसभा के बजट सत्र में धामी सरकार ने किया भू कानून पास

 

उत्तराखंड विधानसभा के मौजूदा बजट सत्र में धामी सरकार ने भू कानून आज पास करा दिया है। उत्तराखंड एवं उत्तर प्रदेश जमींदारी विनाश एवं भूमि व्यवस्था संशोधन विधेयक 2025 को सदन में पेश करने के महज कुछ मिनटों के अंदर ही बिना विस्तृत चर्चा के विधेयक पास हो गया। इस दौरान जैसे ही स्पीकर ने विधेयक पारित करने की घोषणा की सत्ता पक्ष ने मेज थपथपाकर इसका स्वागत किया।
मजेदार बात ये है कि विपक्षी कांग्रेस के सदस्यों ने विधेयक पर गहन चर्चा की मांग तक नहीं की और सिर्फ बिल को प्रवर समिति को भेजने का प्रस्ताव दिया लेकिन संख्याबल के लिहाज से प्रस्ताव खारिज हो गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *