कानूनगो को विजिलेंस ने रिश्वत लेते दबोचा

 

विजिलेंस ने रुड़की तहसील में चकबंदी के कानूनगो कृष्ण पाल सिंह को दो हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।आरोपी ने पहले भी पीड़ित से 4 हजार की अवैध वसूली की थी और अब फाइल आगे बढ़ाने के लिए अतिरिक्त दो हजार की रिश्वत मांग रहा था।
पीड़ित ने सतर्कता अधिष्ठान के टोल-फ्री नंबर 1064 पर शिकायत दर्ज कराई थी। पीड़ित ने बताया कि उसकी भतीजी को विरासत में मिली कृषि भूमि पर उसका हक दिलाने के लिए कानूनगो पहले भी पैसे ले चुका था, और अब फाइल को चकबंदी अधिकारी को भेजने के नाम पर अतिरिक्त राशि की मांग कर रहा था। जिसके बाद सतर्कता अधिष्ठान ने कार्यवाही करते हुए रुड़की तहसील मेंआरोपी कृष्णपाल को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया। इसके बाद आरोपी के घर और अन्य ठिकानों पर तलाशी अभियान चलाया गया है।
निदेशक विजिलेंस डॉ. वी.मुरुगेशन ने ट्रैप टीम को नगद पुरुस्कार देने की घोषणा की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *