गृहमंत्री का बेटा बताकर फ़ोन में विधायक को 3 करोड़ में मंत्री बनाने का दिया लालच, पुलिस जांच में जुटी

 

रूद्रपुर, उधमसिंहनगर से आज साइबर क्राइम का बड़ा मामला सामने आया है। घटनाक्रम में एक अज्ञात व्यक्ति ने खुद को केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह का बेटा जय शाह बताकर स्थानीय विधायक शिव अरोड़ा को फ़ोन पर मंत्री पद का लालच देकर उनसे 3 करोड़ रूपये की मांग कर दी। इसी बीच मामला संदिग्ध होने पर विधायक के साथ मौजूद उनके सहयोगी अभिषेक मिश्रा ने अपने फोन पर सारी बातें रिकार्ड कर फोन करने वाले अज्ञात व्यक्ति के विरूद्ध मुकदमा दर्ज करा दिया है।मिली जानकारी के अनुसार विधायक शिव अरोरा के मोबाईल पर 13 फरवरी को दोपहर एक कॉल आई। इस दौरान विधायक एक कार्यक्रम में काशीपुर जा रहे थे।
इसी समय विधायक को अज्ञात व्यक्ति ने अपना परिचय देते हुए केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह के पुत्र जय शाह बताते हुए लगभग 14 मिनट 22 सेकेण्ड बात की। राजनैतिक विषयों पर चर्चा के अलावा अज्ञात व्यक्ति ने कहा कि वह अभी अडानी के बेटे की शादी में से लन्दन से वापस आ रहा है। इन सब बातों को सुन विधायक को शक हो गया कि कोई फ्राड व्यक्ति है जो जय शाह के नाम पर फोन कर रहा है। इसी दौरान विधायक शिव अरोरा ने उनके फोन पर रिकोर्डिंग नहीं होने को देखते हुए उनके साथ बैठे को ईशारा करने पर उक्त फोन काँल को लाउड स्पीकर में डाल कर रिकार्ड करने के लिये बताया जिसे उसनेे अपने फोन पर करीब 12 मिनट 51 सेकेण्ड तक रिकार्ड किया। फ़ोन में अज्ञात व्यक्ति ने यह भी कहा कि अमित शाह 14 फरवरी को हल्द्वानी राष्ट्रीय खेलों के समापन पर आ रहे है। उसके पश्चात् वे दिल्ली आयेंगे। तब तक आप दिल्ली आ जाइये। उत्तराखंड में तीन मंत्री बनाये जाने की भी अज्ञात व्यक्ति ने बात की। इसके अलावा विधायक को रात्रि में भी
उसी नम्बर से फ़ोन आये जिन्हें विधायक ने रिसीव नही किया। इसके बाद विधायक समझ गए कि कोई फ्राड उन्हें बदनाम करने की कोशिश कर रहा है।
बहरहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *