निकाय चुनाव, वार्ड 8 जोशियाड़ा, वोट बैंक नहीं वोटों के विभाजन की ज्यादा संभावना

 

उत्तरकाशी नगर निकाय चुनाव में जोशियाड़ा वार्ड जिसमे जोशियाड़ा, धुनारखोला,कालेश्वर मार्ग,कालेश्वर मंदिर मोहल्ला व मनेरा शामिल है में 2422 मतदाता हैं जो निकाय चुनाव में कहीं भी पासा पलट सकते हैं। निकाय चुनाव की सरगर्मी व प्रचार के मध्य यहाँ का माहौल वोटों के विभाजन को लेकर ज्यादा नजर आ रहा है। दरअसल इस वार्ड में न केवल जोशियाड़ा के पैतृक निवासी बल्कि उत्तरकाशी के बाडागड्डी, धनारी,गाजणा,बरसाली,
भण्डारस्यू के मूल निवासी यहाँ तक कि टिहरी के लंबगांव, प्रतापनगर के लोग भी बसे हैं और खासी संख्या में मतदाता हैं। मनेरी भाली कॉलोनी भी इसी वार्ड की मतदाता है। इसके अलावा इस वार्ड में मनेरा भी शामिल है जिसमे मतदाताओं की संख्या 416 है। इस वार्ड में मतदाताओं की संख्या के आधार पर एरिया देखें तो 416 मनेरा,696 मतदाता कालेश्वर मार्ग व शेष मतदाता 1310 भी जोशियाड़ा वार्ड में है। इस वार्ड में जिस ओर 700 वोटर हैं यहाँ सबसे बड़ा मुद्दा बरसात में घरों में घुसने वाला पानी है। कालेश्वर मार्ग में पानी की निकासी के ट्रीटमेंट प्लान का वर्षों से इंतजार कर रहे वोटरों में एक तरह से गुस्सा है। आश्वासन के बावजूद कुछ न हो पाने को लेकर सरकार और पिछले पालिका बोर्ड से इनकी नाराजगी स्वाभाविक है। पिछले पालिका बोर्ड के यहाँ कराए गए कार्यों पर भी सवाल उठे थे। एक बार फिर मौजूदा चुनाव में यही एक मुद्दा वार्ड में सुनने को मिल रहा है तो वहीं जोशियाड़ा में पार्किंग, हेलीपैड आदि सुविधायें गिनाने पर इस चुनाव में असर पड़ने जैसा कोई इक्तेफाक रखना भी कहीं सुनने को नहीं मिला।
जोशियाड़ा वार्ड 8 सभासद वास्ते महिला के लिये आरक्षित है। सभासद महिला उम्मीदवारों का जहाँ घर-घर जाकर वोट मांगने का कैंपेन जारी है तो वहीं अध्यक्ष पद के प्रत्याशियों व उनकी टीम ने पूरा जोर लगाया हुआ है। अध्यक्ष पद के लिये तमाम वोटर की राय लेने पर यहाँ प्रत्याशियों को लेकर कोई एकतरफा चुनावी माहौल या कहें रुझान नजर नहीं आता है जिससे वार्ड में मतों के विभाजन की संभावना से भी इंकार नहीं किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *