देहरादून, रोड कटिंग में निर्माण शर्तों का उल्लंघन व अनुपालन न करने वाली संस्थाओं पर होगा मुकदमा दर्ज : डीएम

 

 

डीएम सविन बंसल ने अनुमति के विपरित निर्माण कार्यों की शिकायत पर कड़ा एक्शन लेते हुए रोड़ कटिंग कार्यों की प्रभावी मॉनिटिरिंग हेतु क्यूआरटी का गठन किया है। निर्माण कार्यों हेतु रात्रि में दी गई अनुमति के विपरित दिन में कार्य करने की शिकायतों तथा जनमानस को असुविधा तथा क्षेत्र में दुर्घटना के खतरे की संभावना को गंभीरता से लेते हुए डीएम ने सम्बन्धित के विरूद्ध मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिए है। डीएम ने एसडीएम कुमकुम जोशी, गौरव चटवाल, अधीक्षण अभियंता लोनिवि मुकेश परमार, पुलिस अधीक्षक यातायात मुकेश ठाकुर, सीओ यातायात पुलिस अनुज कुमार को लेकर टीम गठित की है। डीएम ने उक्त गठित टीम को सम्बन्धित कार्यों का समय-समय पर स्वयं निरीक्षण करने तथा परियोजना समन्वय समिति (रोड़ कटिंग) द्वारा निर्गत आदेशों व शर्तों का परिपालन करवाना सुनिश्चित कराएगें। शर्तों का अनुपालन न करने की दशा में सम्बन्धितों के विरूद्ध विधिक कार्यवाही करते हुए सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज करने के निर्देश भी दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *