उत्तरकाशी पुलिस टीम द्वारा जिला मुख्यालय के नजदीकी साल्ड रोड से जुंकाणी गांव जाने वाले कच्चे मार्ग में नाली के पास से नरेश पुत्र कांशी राम निवासी उपरीकोट थाना उत्तरकाशी उम्र 29 वर्ष को 1 किलो 700 ग्राम अवैध चरस जिसकी कीमत चार लाख आंकी गई है के साथ गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर उक्त युवक के विरुद्ध कोतवाली उत्तरकाशी पर 8/20 NDPS Act के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया । पूछताछ करने पर युवक द्वारा बताया गया कि वह चरस को इकट्ठा कर मुनाफे के लिए उत्तरकाशी में बेचने की फिराक में था। युवक पूर्व में भी वर्ष 2020 व 2023 में NDPS Act के दो मामलों में जेल जा चुका है। अभियुक्त का आपराधिक इतिहास
1- मु0अ0सं 71/20 धारा 8/20 NDPS Act चालानी थाना कोतवाली उत्तरकाशी।
2- मु0अ0सं0 2/23 धारा 8/20 NDPS Act चालानी थाना कोतवाली उत्तरकाशी।
उक्त अभियुक्त को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उ0नि0 गजेंद्र रावत,हे0कानि0 महेंद्र चौहान
व कानि0 गिरीश भट्ट शामिल रहे।