पौडी की कोटद्वार पुलिस ने नए साल के पहले दिन नौ लाख की स्मैक के साथ तस्कर को गिरफ्तार किया है। प्रभारी निरीक्षक रमेश तनवार व प्रभारी सीआईयू उपनिरीक्षक कमलेश शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा चेकिंग के दौरान गढ़वाल फर्नीचर दुकान की गली के पास से 28 ग्राम अवैध स्मैक जिसकी कीमत 9 लाख रुपये आंकी गई है तस्कर अनिल कुमार पुत्र चरण दास निवासी अग्रवाल कैम्पस अम्बाला,हरियाणा को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने तस्कर के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।
उक्त तस्कर को गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक रमेश तनवार,प्रभारी सीआईयू कमलेश शर्मा,व0उ0नि0 उमेश कुमार, उ0प0 राजा राम डोभाल,अपर उप निरीक्षक सीआईयू सुशील कुमार व उत्तम सिंह चौहान शामिल रहे।