निकाय चुनाव,न्यू ईयर विंटर कार्निवाल से पूर्व यहाँ पकड़ी गई 25 लाख की इम्पोर्टेड अवैध शराब

 

पुलिस ने निकाय चुनाव से पूर्व एक फ्लैट में छापा मारकर तकरीबन 25 लाख रूपये की इंपोर्टेड शराब बरामद की है। मिली जानकारी के अनुसार नगर निकाय चुनाव तथा न्यू ईयर विन्टर कार्निवाल में अवैध शराब की तस्करी,भण्डारण की संभावना के मद्देनजर एसएसपी ने प्रभारी कार्यवाही के निर्देश दिये थे फलस्वरूप गोपनीय सूचना के आधार पर थाना राजपुर पुलिस ने सीओ सदर के नेतृत्व में राजपुर क्षेत्रान्तर्गत प्लॉट नंबर 5, शिप्रा विहार, कैनाल रोड स्थित फ्लैट में बनाये गये अवैध शराब के गोदाम पर छापा मारते हुए वहां से 16 पेटी कुल 181 बोतल अवैध इम्पोर्टेड शराब बरामद की। जिसमें से कुछ शराब की बोतलें हरियाणा मार्का भी थी। पुलिस ने फ्लैट में रहने वाले व्यक्ति के विरूद्ध मु0अ0सं0ः 284/24 धारा 60 आबकारी अधिनियम पंजीकृत किया है। पुलिस गोदाम स्वामी की तलाश कर रही है। बरामद शराब की कीमत 25 लाख रूपये आंकी गयी है। बरामदगी करने वाली पुलिस टीम में सीओ सदर अभिनय चौधरी, उपनिरीक्षक पी.डी.भट्ट, बलबीर रावत, कांस्टेबल नीरज कुमार,ललित रावत,रोहित, रंजीत आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *