रुद्रपुर में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स की टीम ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। मुखबिर की सूचना पर एक फॉर्च्यूनर कार को रोककर तलाशी ली गई, जिसमें से अलग-अलग ब्रांड की 20 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद की गई वहीं मौके पर ही दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया साथ ही शराब तस्करी में इस्तेमाल की गई फॉर्च्यूनर कार को जब्त कर लिया गया। अवैध शराब के साथ पकड़े गए आरोपियों की पहचान गिरीश चंद्र पुत्र महेश चंद्र, निवासी पंचशील कॉलोनी, हल्द्वानी, थाना मुखानी व मोहन सिंह पुत्र स्व. करम सिंह, निवासी कैनाल कॉलोनी तिकोनिया, कोतवाली हल्द्वानी) के रूप में हुई है। सीओ सिटी निहारिका तोमर ने इस कार्रवाई की पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की गहन जांच की जा रही है।