महिला से हुई ऑन लाइन ठगी की रकम पुलिस की साइबर टीम ने करायी वापस

 

 

गत माह 9 नवम्बर को चिन्यालीसौड़,उत्तरकाशी निवासी एक युवती के द्वारा अपने साथ 24,068 ₹ की साइबर धोखधड़ी होने के सम्बन्ध में ऑनलाइन शिकायत दर्ज की गयी थी। जिस पर उत्तरकाशी पुलिस की साइबर टीम द्वारा उक्त मामले में कार्यवाही करते हुये पीडिता से ठगी की गयी शत्-प्रतिशत धनराशि आज वापस करवायी गयी। युवती के द्वारा पैंसा वापस मिलने पर उत्तरकाशी पुलिस व साइबर टीम को पत्र लिखकर आभार प्रकट किया गया है।
उत्तरकाशी पुलिस ने आम जनमानस से अपील की है कि साईबर अपराधों के प्रति सचेत रहे, वर्चुअल/ऑनलाईन प्लेटफॉर्म व फर्जी/लालच भरे फोन कॉल पर किसी अपरिचित के बहकावे में न आएं, लालच भरे ऑफर, लिंक, ई-मेल, एसएमएस आदि से सावधान रहें। अपने बैंक खाता सम्बन्धी अथवा निजी जानकारी किसी के साथ साझा न करें। किसी भी प्रकार की साइबर/वित्तीय धोखाधड़ी होने पर बिना देर किये साइबर हेल्पलाइन नम्बर 1930 पर कॉल करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *