अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुये कोतवाली उत्तरकाशी पुलिस द्वारा संजीव कुमार पुत्र दलीप कुमार निवासी तिलोथ, निकट तिलोथ पुल उत्तरकाशी उम्र 35 वर्ष को 79 पव्वे अवैध अंग्रेजी शराब(Imperial Blue Whisky) के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर उक्त व्यक्ति के विरुद्ध कोतवाली उत्तरकाशी पर 60 आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।
उक्त को पकड़ने वाली पुलिस टीम मे उ0नि0 दीप शिखा,कानि0 नितिन प्रताप व दीपक चौहान शामिल रहे।