जौलजीबी मेले के उदघाटन कार्यक्रम के बाद हुए बवाल पर विधायक समेत 6 लोग नामजद,मुकदमा दर्ज

 

पिथौरागढ़ के जौलजीबी मेले के शनिवार को हुए उदघाटन कार्यक्रम के बाद हुए हंगामे को लेकर धारचूला विधायक हरीश सिंह धामी सहित 6 लोगों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।
मिली जानकारी के अनुसार शनिवार 14 नवंबर को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा जौलजीबी मेले के उदघाटन के बाद विधायक हरीश सिंह धामी द्वारा माइक व कुर्सियां फेंके जाने के बवाल के साथ व उनके समर्थकों पर अशोभनीय भाषा का प्रयोग करते हुए नारेबाजी करने के आरोप लगे हैं। पुलिस के अनुसार मंच कथित तौर पर तोड़फोड़ भी की गई। पुलिसकर्मियों द्वारा संबंधित लोगों को समझाने का प्रयास किया मगर आरोप है कि उनके साथ और अन्य व्यक्तियों के साथ धक्का-मुक्की की गई तथा सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाई गई। लिहाजा उक्त मामले में कोतवाली जौलजीबी पुलिस ने विधायक हरीश सिंह धामी सहित छह नामजद और अन्य व्यक्तियों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 121(1), 132, 191(2), 324(3) और 352 के तहत मुकदमा दर्ज किया है।
पुलिस ने मामले की जांच और विवेचनात्मक कार्रवाई शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *