यमुनाघाटी क्रीड़ा एवं सांस्कृतिक विकास समारोह, कैबिनेट मंत्री ने खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह

 

कैबिनेट मंत्री खजान दास ने मंगलवार को डामटा-कांडी में आयोजित यमुनाघाटी क्रीड़ा एवं सांस्कृतिक विकास समारोह में प्रतिभाग किया। इस दौरान कैबिनेट मंत्री ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने के साथ ही ग्रामीणों के बीच पहुंचकर रवांई-जौनसार-जौनपुर क्षेत्र के पारंपरिक रासो नृत्य में भी प्रतिभाग किया।
कैबिनेट मंत्री खजान दास ने कहा कि यमुनाघाटी क्षेत्र के लोगों ने अपनी समृद्ध लोक संस्कृति, परंपराओं और खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने की सराहनीय पहल है। ऐसे आयोजन केवल खेल प्रतियोगिताओं तक सीमित नहीं हैं, बल्कि नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति, बोली-भाषा और जड़ों से जोड़ने का भी महत्वपूर्ण माध्यम हैं। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे आधुनिकता के साथ आगे बढ़ें, लेकिन अपनी सांस्कृतिक विरासत और परंपराओं को कभी न भूलें। समारोह के दौरान समिति की ओर से क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं एवं विकास कार्यों को लेकर मांगपत्र भी प्रस्तुत किया गया। मंत्री ने समिति को मांगपत्र में शामिल मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन दिया। साथ ही समारोह के आयोजन को प्रोत्साहित करने के लिए अपने वेतन से भी आर्थिक सहयोग देने की घोषणा की।
इस अवसर पर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष नारायण सिंह चौहान, पूरण सिंह चौहान, चमन सिंह चौहान, बचनदास, कुशलानंद नौटियाल, अनिल चौहान, बचन सिंह चौहान, मनमोहन सिंह नेगी, दिनेश नौटियाल, खजान पंवार, अर्जुन पंवार, त्रेपन सिंह रावत, चतर सिंह चौहान, बलबीर चौहान, मुकेश राणा, दिनेश पंवार, सचिन चौहान, किशन रावत, अमीन चौहान, मुकेश पंवार , पुलिस उपाधीक्षक चंचल शर्मा, जिला समाज कल्याण अधिकारी कुलदीप पंवार सहित अन्य अधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *