मिशन 2027, गंगोत्री विधानसभा क्षेत्र से सुरेंद्र सिंह पंवार की भी भाजपा से दावेदारी

 

 

गंगोत्री विधानसभा इलाके में सुरेंद्र सिंह पंवार भारतीय जनता पार्टी का एक जाना-पहचाना चेहरा है। वे पार्टी के एक समर्पित कार्यकर्ता होने के साथ ही पार्टी के कई महत्वपूर्ण दायित्वों का भी निर्वाहन कर चुके हैं। डुंडा ब्लॉक के धनारी पट्टी निवासी श्री पंवार ने धनारी क्षेत्र की कई ज्वलंत समस्याओं को उठाकर उनके निराकरण कराने की भी कोशिशें की गई। सेम मुखेम मोटर मार्ग निर्माण,धनारी पॉलिटेक्निक निर्माण से पूर्व ही उसमे हुई घपलेबाजी को भी उन्होंने प्रमुखता से उठाया। यही वजह रही कि स्थानीय जनता ने उन्हें सर्वसम्मति से धनारी विकास संघर्ष समिति का अध्यक्ष बनाया।
वरिष्ठ भाजपा नेता सुरेंद्र पंवार को भाजपा ने समय-समय पर कई महत्वपूर्ण दायित्व भी सौंपे। वे भाजपा के पूर्व में जिला प्रवक्ता,दो मर्तबा संयोजक गंगोत्री विधानसभा, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य भी रहे। यही नही वे पंचायत का भी प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। क्षेत्र पंचायत सदस्य भी रहे हैं। इसके अलावा उनकी
पत्नी चंद्र रेखा पंवार पूर्व में जिला पंचायत सदस्य होने के साथ ही जिला पंचायत उपाध्यक्ष भी रह चुकी है।
भाजपा के समर्पित कार्यकर्ता होने के फलस्वरूप वे पार्टी में आगामी विधानसभा चुनाव में गंगोत्री विधानसभा से प्रत्याशी बनाये जाने को लेकर दावेदारी ठोक रहे हैं। श्री पंवार ने बताया कि मूल सिद्धांतों पर चलने वाली भाजपा पार्टी के समर्पित कार्यकर्ताओं की अनदेखी नहीं कर सकती। वे टिकट के लिये अपनी दावेदारी प्रस्तुत करेंगे। पार्टी का जो भी फैसला होगा उसे देखा जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *