उत्तरकाशी के धरासू वन रेंज में एक महिला की सांप के काटे जाने से मौत हो गई। वन रेंज के हातड़ अनुभाग के अन्तर्गत ग्राम गड़थ निवासी नागेन्द्र सिहं चौहान के द्वारा आज सुबह दूरभाष पर वन विभाग रेंज को बताया गया कि चोपदा नामे तोक मे उसकी धर्मपत्नी श्रीमती सुमित्रा देवी को साँप द्वारा काटा गया है। सूचना मिलते महिला को तुरन्त उपचार हेतु नजदीकी प्राथमिक स्वाथ्य केन्द्र बनचौरा ले जाने को कहा गया और श्रीमती सुमित्रा देवी के उपचार दौरान ही मृत्यु हो गयी जिसके बाद मृतक को पोस्टमार्टम हेतु जिला अस्पताल लाया गया।