भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के क्रम में विशेष गहन पुनरीक्षण SIR के तहत जनपद उत्तरकाशी की अंतिम निर्वाचक नामावली का सफलतापूर्वक प्रकाशन कर दिया गया है। 14 जुलाई 2026 को प्रकाशित प्रारूप मतदाता सूची में जिले के कुल 2,24,417 मतदाता दर्ज थे। पुनरीक्षण प्रक्रिया के उपरांत अंतिम प्रकाशन में जनपद के कुल मतदाताओं की संख्या बढ़कर 2,25,050 हो गई है, जिसमें 1,17,314 पुरुष, 107,734 महिला और 2 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं।
विधानसभा क्षेत्रवार विवरण के अनुसार 01-पुरोला (अ०जा०) में कुल 73,568 मतदाता (38,387 पुरुष, 35,180 महिला, 01 तृतीय लिंग), 02-यमुनोत्री में कुल 74,399 मतदाता (38,895 पुरुष, 35,504 महिला, 0 तृतीय लिंग) तथा 03-गंगोत्री में कुल 77,083 मतदाता (40,032 पुरुष, 37,050 महिला, 01 तृतीय लिंग) दर्ज हैं, जिन्हें मिलाकर जनपद में कुल 1,17,314 पुरुष, 1,07,734 महिला एवं 02 तृतीय लिंग सामान्य मतदाता शामिल हैं।
इसके अतिरिक्त आम नागरिक एवं मतदाता अपना नाम तथा संबंधित विवरण देखने के लिए मुख्य निर्वाचन अधिकारी की आधिकारिक वेबसाइट:- https://ceo.uk.gov.in या आयोग के पोर्टल https://voters.eci.gov.in पर ऑनलाइन अवलोकन कर सकते हैं।