आपातकालीन परिचालन केंद्र उत्तरकाशी से मिली जानकारी के अनुसार मौसम विभाग द्वारा जारी रेड अलर्ट के दृष्टिगत जनपद उत्तरकाशी अंतर्गत हीना एवं दोबाटा होल्डिंग पॉइंट्स पर श्री गंगोत्री धाम एवं श्री यमुनोत्री धाम की यात्रा को अस्थायी रूप से रोकने के निर्देश डीएम ने दिए हैं।
सूचना के तहत जनपद आपातकालीन परिचालन केंद्र , स्मार्ट कंट्रोल रूम, उत्तरकाशी को अलर्ट मोड पर रखा गया है। जनपद अंतर्गत सभी तहसीलों से वर्षा एवं भूस्खलन संबंधी सूचनाएं लगातार प्राप्त की जा रही हैं तथा स्थिति की सतत निगरानी की जा रही है। साथ ही, लाइव CCTV के माध्यम से श्री गंगोत्री धाम एवं श्री यमुनोत्री धाम की लगातार निगरानी की जा रही है।
सभी NH, BRO, PWD एवं PMGSY के अधिकारियों को अपनी-अपनी मशीनरी एवं मैनपावर तैयार रखने तथा मार्ग अवरुद्ध होने की स्थिति में त्वरित रूप से मार्ग खुलवाना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए है साथ ही, जनपद की सभी तहसीलें अलर्ट मोड पर रहेंगी तथा किसी भी आपात स्थिति की सूचना तत्काल उपलब्ध कराते हुए संबंधित विभागों से समन्वय स्थापित कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।