जिले में 80वाँ स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ समारोहपूर्वक मनाया गया।
डीएम प्रशांत आर्य एवं विधायक सुरेश चौहान ने संयुक्त रूप से ध्वजारोहण कर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों को सम्मानित किया।
भारी बारिश के बावजूद स्वतंत्रता दिवस समारोह की शुरूआत में जिले भर में छात्र-छात्राओं के द्वारा प्रभातफेरी निकाली गई।
कलक्ट्रेट ऑडीटोरियम में आयोजित कार्यक्रम में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों को शॉल और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।
पर विकास की ओर अग्रसर है। इस अवसर पर स्कूली छात्र- छात्राओं द्वारा देशभक्ति से ओत-प्रोत एवं लोकसंस्कृति पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई ।
समारोह में जिला पंचायत अध्यक्ष रमेश चौहान, ब्लॉक प्रमुख भटवाड़ी ममता पंवार, ब्लॉक प्रमुख डुंडा राजदीप परमार,दर्जाधारी प्रताप पंवार,पुलिस अधीक्षक कमलेश उपाध्याय, सीडीओ जय भारत सिंह, एडीएम मुक्ता मिश्र सहित अनेक जनप्रतिनिधिगण, गणमान्य , अधिकारी और स्कूली बच्चे उपस्थित रहे।
उधर राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय उत्तरकाशी में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर पंकज पंत द्वारा ध्वजारोहण किया गया।
स्वतंत्रता दिवस पर महाविद्यालय के विभिन्न संकाय के छात्र -छात्राओं ने अपने विचारों से देशभक्ति का संदेश दिया। बीए प्रथम सेमेस्टर के आयुष ने संस्कृत भाषा में स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में अपने विचार व्यक्त किए ।
समारोह में डॉ.विकास , डी. के. सिंह,. अंजली नौटियाल, डॉ. बचन लाल, महाविद्यालय के अध्यक्ष विनय मोहन, प्रदीप बिष्ट ने स्वतंत्रता दिवस पर अपने विचार व्यक्त किये।
कार्यक्रम का संचालन डॉ. शिक्षा,डॉ. सुमिता पंवार और डॉ. सोहनपाल भंडारी ने किया।
