पीएम आवास योजना ग्रामीण के सर्वे ऐप को पुनः चालू करने को ग्राम्य विकास मंत्री को दिया पत्र

 

देहरादून/ उपाध्यक्ष भागीरथी नदी-घाटी विकास प्राधिकरण व राज्य मंत्री राम सुंदर नौटियाल ने आज प्रदेश के ग्राम्य विकास मंत्री को पत्र देकर पीएम आवास योजना ग्रामीण के सर्वे ऐप को पुनः चालू कराने की मांग की। मंत्री ग्राम्य विकास को अवगत कराया कि जनपद उत्तरकाशी के चिन्यालीसौड़, डुण्डा, भटवाड़ी, नौगांव, पुरोला एवं मोरी विकास खण्डों के अनेक गरीब एवं पात्र परिवार आज भी आवास विहीन हैं। सर्वेक्षण ऐप बंद होने के कारण हजारों पात्र परिवार योजना में शामिल नहीं हो पा रहे हैं और प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभ से वंचित रह गए हैं। लिहाजा सर्वेक्षण ऐप को पुनः संचालित कर सभी पात्र एवं आवासविहीन परिवारों का सर्वेक्षण कराया जाए, ताकि प्रत्येक जरूरतमंद परिवार को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ मिल सके। इस अवसर पर विधायक गंगोत्री सुरेश चौहान भी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *