अवैध तमंचा व दो जिंदा कारतूस के साथ अभियुक्त गिरफ्तार,आपराधिक घटना को अंजाम देने की फिराक में था

 

देहरादून/ राजपुर पुलिस ने बीती रात्रि को थाना क्षेत्र में पुरानी मजार के पास जोहड़ी रोड पर चैकिंग के दौरान संदिग्ध व्यक्ति करण थापा उर्फ बाबा को 1 तमंचा व 2 जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में अभियुक्त द्वारा बताया कि वह नशे का आदि है, वह दिन के समय बंद घरो,
दुकानो की रैकी कर रात्रि के समय चोरी की घटनाओ को अजांम देता था तथा चोरी किये समान को बेचकर वह अपने नशे की आवश्यकताओ की पूर्ति करता था, आज भी अभियुक्त किसी घटना को अजांम देने की फिराक में घूम रहा था, इस दौरान पुलिस द्वारा उसे गिरफ्तार कर लिया गया। अभियुक्त के विरूद्व थाना राजपुर पर धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया। अभियुक्त पूर्व में भी चोरी की घटनाओ में जेल जा चुका है, जिस पर आपराधिक घटनाओं के कई अभियोग दर्ज है।
गिरफ्तार अभियुक्त करण थापा उर्फ बाबा पुत्र प्रेम बहादुर, निवासी अनार वाला, थाना कैंट, ,देहरादून, उम्र 21 वर्ष है।
उक्त अभियुक्त को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उ0नि0 सूरज कंडारी, चौकी प्रभारी जाखन,कानि0 मुकेश
,राज सिंह शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *