तकनीकी सहायक सूचना विभाग सुंदर लाल को रिटायरमेंट पर दी भावभीनी विदाई

 

सूचना विभाग उत्तरकाशी में तकनीकी सहायक के पद पर कार्यरत रहे सुंदर लाल अपनी अधिवर्षता आयु पूरी करने के बाद आज सेवानिवृत्त हो गए हैं। सुंदर लाल ने विभाग को 32वर्ष 2 माह 22 दिन की शासकीय सेवा दी। अपने संपूर्ण सेवाकाल में सुंदर लाल ने पूरी प्रतिबद्धता व ईमानदारी से शासकीय कार्यों का संपादन किया। विभाग के कार्मिकों द्वारा जिला सूचना कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में सुंदर लाल को समारोहपूर्वक विदाई दी। इस अवसर पर सभी कार्मिकों ने सुंदर लाल की सराहनीय सेवाओं एवं व्यवहार के प्रति हार्दिक कृतज्ञता एवं आभार व्यक्त करते हुए उनके सुखद,स्वस्थ और दीर्घ जीवन की कामना की है। पत्रकारों ने भी उनके सेवाकाल की सराहना की।
इस अवसर पर अतिरिक्त जिला सूचना अधिकारी सुरेश बरसियाटा,सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी राकेश मोहन राणा, कनिष्ठ सहायक अभिषेक सक्सेना,संरक्षक अभिषेक चौहान,कैमरामैन जगदीश पंवार, धर्मेश लाल सहित अन्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *