दर्दनाक सड़क हादसे में दरोगा की मौत

 

मुनि की रेती थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में शिवपुरी चौकी प्रभारी विनोद शर्मा की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार शिवपुरी चौकी प्रभारी विनोद शर्मा सोमवार रात मुनि की रेती क्षेत्र में अपनी ड्यूटी पर तैनात थे. मंगलवार सुबह ड्यूटी समाप्त होने के बाद वह अपने निजी वाहन से शिवपुरी चौकी की ओर लौट रहे थे तो अचानक उनका वाहन अनियंत्रित हो गया और सड़क से नीचे गहरी खाई में जा गिरा। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस, एसडीआरएफ और राहत-बचाव दल मौके पर पहुंचे। रेस्क्यू टीम ने खाई में उतरकर दुर्घनाग्रस्त वाहन तक पहुंची और विनोद शर्मा को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों में शोक की लहर फैल गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *