दयारा बुग्याल ट्रैक क्षेत्र में लापता हुई बबीता का अब तक सुराग नही लग पाया है जबकि
की खोज एवं बचाव कार्य लगातार जारी है। महिला की तलाश के लिए विभिन्न विभागों एवं एजेंसियों द्वारा समन्वित रूप से व्यापक सर्च एवं रेस्क्यू अभियान संचालित किया जा रहा है। दुर्गम एवं चुनौतीपूर्ण भौगोलिक परिस्थितियों को देखते हुए रेस्क्यू अभियान को गति देने के लिए आज नेहरू पर्वतारोहण संस्थान उत्तरकाशी की टीम भी भेजी गई है। जिनके द्वारा आज दयारा बुग्याल ट्रैक क्षेत्र में खोज एवं बचाव अभियान संचालित किया जा रहा है। प्रशासन द्वारा लापता हुई महिला की खोज एवं बचाव कार्य में एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, वन विभाग, पुलिस विभाग, राजस्व विभाग, आईटीबीपी तथा आपदा प्रबंधन की क्यूआरटी टीम सहित अन्य संबंधित एजेंसियों के कार्मिक सक्रिय रूप से लगे हुए हैं।