नशे के खिलाफ बड़ी कार्यवाही, एक करोड़ से अधिक की अवैध स्मैक के साथ दो तस्कर चढ़े पुलिस के हत्थे

 

अवैध नशे पर नैनीताल पुलिस की अब तक कि सबसे बड़ी कार्यवाही की गई है। मुख्यमंत्री के “मिशन ड्रग फ्री देवभूमि” अभियान के तहत नैनीताल पुलिस ने करीब 1.85 करोड़ रुपये कीमत की 618 ग्राम स्मैक बरामद की है साथ ही राजस्थान के दो अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया है।
एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत काठगोदाम पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम को यह सफलता मिली। एसपी सिटी मनोज कुमार कत्याल और सीओ अमित कुमार के पर्यवेक्षण में पुलिस ने काठगोदाम क्षेत्र के पश्चिमी खेड़ा स्थित इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप के पास निर्माणाधीन भवन के निकट चेकिंग अभियान चलाया। चेकिंग के दौरान दो संदिग्ध व्यक्तियों की तलाशी लेने पर उनके कब्जे से 618 ग्राम स्मैक ,एक इलेक्ट्रॉनिक तराजू और एक हुंडई औरा कार बरामद की। बरामद स्मैक की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 1.85 करोड़ रुपये आंकी गई है। गिरफ्तार तस्करों की पहचान गजब सिंह उम्र 27 वर्ष व 37 वर्सीताराम उम्र 37 वर्ष दोनो निवासी भरतपुर, राजस्थान के रूप में हुई है। दोनों के खिलाफ काठगोदाम कोतवाली में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वे राजस्थान से स्मैक लेकर हल्द्वानी पहुंचे थे और काठगोदाम रेलवे स्टेशन क्षेत्र में इसकी डिलीवरी देने वाले थे। इसके बाद उनका मुक्तेश्वर जाने का कार्यक्रम था। पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी गजब सिंह के खिलाफ राजस्थान में पहले से एनडीपीएस एक्ट और आबकारी अधिनियम के तहत कई मामले दर्ज हैं। जबकि पुलिस दूसरे आरोपी के आपराधिक रिकॉर्ड की जानकारी जानकारी जुटा रही है। एसएसपी ने इस सफलता पर पुलिस टीम को 2500 रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *