देहरादून/ जौलीग्रांट एयर पोर्ट में गार्ड पर तैनात हेड कॉन्स्टेबल सुनील की संदिग्ध मौत हुई है। चौकी जॉलीग्रांट से थाना रानीपोखरी को सूचना प्राप्त हुई कि हे०का० सुनील, जो पुलिस लाइन देहरादून में नियुक्त है तथा वर्तमान में जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर गार्ड ड्यूटी में तैनात है, को उनके बेटे द्वारा जॉलीग्रांट अस्पताल लाया गया है। बेटे द्वारा बताया गया कि उनके पिता को नागाघेर, रानीपोखरी में अपने घर पर कार्बाइन से गोली लगी है, जिनको उपचार हेतु अस्पताल लाया गया है। उक्त सूचना पर प्रभारी निरीक्षक रानीपोखरी मय पुलिस बल के नागाघेर पहुंचे। मौके से उच्चाधिकारियों को सूचित करते हुए फील्ड यूनिट व FSL टीम को मौके पर बुलाया गया। FSLटीम, फील्ड यूनिट टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर फोटोग्राफी, विडियो ग्राफी व अन्य कार्यवाही की गई। उधर जौलीग्रांट अस्पताल में चिकित्सक द्वारा हे०का० सुनील कुमार को मृत घोषित किया गया। अस्पताल में FSL टीम द्वारा शव का निरीक्षण किया गया, जिसके बाद शव को पोस्ट मार्टम हेतु मोर्चरी भिजवाया गया। घटना के संबंध में मृतक के बेटे तुषार से विस्तृत पूछताछ की गई तो उसके द्वारा बताया कि उनके पिता राज्य अतिथि गृह जॉलीग्रांट मे ड्यूटी में है और वही रहते है। 25 मई की रात्रि में माँ की तबीयत खराब होने के कारण उनके द्वारा अपने पिता को सूचित किया गया, जिस पर वह अपनी ड्यूटी से आनन फानन में समय लगभग रात्रि 09.15 बजे घर आए तथा गेट खटखटाते हुए उन्हें आवाज दी, इस दौरान आंगन में अपने जूते उतारने के दौरान उनके नीचे गिरने तथा गोली की आवाज अंदर परिजनों को सुनाई दी, उस समय घर पर उनके पुत्र के अलावा उनकी पत्नी तथा बेटी मौजूद थी। जिनके द्वारा बाहर निकल कर देखा तो हे०का० सुनील जमीन पर गिरे थे तथा खून निकल रहा था। जिन्हें उनके द्वारा तुरंत जॉलीग्रांट अस्पताल ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस द्वारा शव के पंचायतनामे की कार्यवाही की जा रही है।