उत्तरकाशी,डीएम ने की SIR कार्यक्रम की समीक्षा, सभी कार्य निर्धारित समय मे पूर्ण करने के निर्देश

 

डीएम प्रशांत आर्य ने वर्चुअल माध्यम से एआरओ,एईआरओ एवं नोडल/सहायक नोडल अधिकारियों की बैठक लेते हुए भारत निर्वाचन आयोग द्वारा 1 जुलाई 2026 की अर्हता तिथि के आधार पर कराए जा रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यक्रम की समीक्षा की। डीएम ने आयोग की ओर से जारी कार्यक्रमों एवं दिशा-निर्देशों की जानकारी साझा करते हुए सभी कार्य निर्धारित समयावधि में पूर्ण करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। बैठक में बताया गया कि 29 मई से 7 जून 2026 तक प्रशिक्षण एवं प्रिंटिंग कार्य संपन्न किया जाएगा। इसके बाद 8 जून से 7 जुलाई तक बीएलओ घर-घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन एवं गणना प्रपत्र भरने का कार्य करेंगे। मतदान केंद्रों का युक्तिकरण 07 जुलाई तक तथा मतदाता सूची के मसौदे का प्रकाशन 14 जुलाई तक किया जाएगा। दावे और आपत्तियां दर्ज करने की अवधि 14 जुलाई से 13 अगस्त तक तथा नोटिस चरण/दावों का निपटान एवं आपत्ति 14 जुलाई से 11 सितंबर तक व अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 15 सितम्बर को किया जाएगा
डीएम ने सभी नोडल अधिकारियों को सौंपे गए दायित्वों एवं जिम्मेदारियों को भली-भांति समझने के निर्देश देते हुए कहा कि पुनरीक्षण कार्य पूरी पारदर्शिता एवं गंभीरता के साथ किया जाए। उन्होंने बीएलओ के साथ आईटी वॉलिंटियर्स की तैनाती सुनिश्चित करने को कहा, ताकि फील्ड स्तर पर डाटा संकलन और सत्यापन कार्य सुचारु रूप से संपन्न हो सके। डीएम ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि गणना प्रपत्रों का वितरण, मतदाताओं के पहचान एवं नागरिकता संबंधी दस्तावेजों का सत्यापन तथा नए मतदाताओं के पंजीकरण की प्रक्रिया निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप पूरी की जाए।
वर्चुअल बैठक में एडीएम मुक्ता मिश्रा,एसडीएम देवानंद शर्मा,शालिनी नेगी,मुकेशचंद रमोला,बृजेश तिवारी,जिला शिक्षा अधिकारी शैलेन्द्र अमोली,सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी राकेश मोहन राणा सहित नोडल/सहायक नोडल अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *