राजस्व विभाग की समीक्षा में डीएम प्रशांत आर्य ने मुख्य एवं विविध देयों की मांग के अनुसार वसूली प्रक्रिया में तेजी लाने और बड़े बकायेदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश राजस्व अधिकारियों को दिए।साथ ही उन्होंने फार्मर रजिस्ट्री और अंश निर्धारण के कार्यों में भी गति लाने के निर्देश दिए।
बैठक में राजस्व पुलिस क्षेत्रान्तर्गत दर्ज अपराधों की समीक्षा करते हुए डीएम ने लंबित न्यायलयी वादों के निस्तारण में तेजी लाने के निर्देश दिए। डीएम ने मुख्य देयों के साथ-साथ विविध देयों की वसूली की प्रगति की भी समीक्षा की। उन्होंने परगना मजिस्ट्रेट के न्यायालयों में निस्तारित फौजदारी वाद,अविवादित विरासत के मामलों का निस्तारण,ऑडिट आपत्ति के मामले सहित अन्य मामलों की गहनता से समीक्षा की। उसके उपरांत डीएम ने सीएम हेल्पलाइन पर दर्ज शिकायतों की समीक्षा की और अधिकारियों को प्राप्त शिकायतों के त्वरित और समयबद्धता के साथ निस्तारण करने के निर्देश दिए।
बैठक में अपर जिलाधिकारी मुक्ता मिश्र, उपजिलाधिकारी देवानंद शर्मा,शालिनी नेगी,जिला खनन अधिकारी प्रदीप कुमार,मुख्य प्रशासनिक अधिकारी राकेश चौहान सहित राजस्व विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।