गंगोत्री व यमुनोत्री धाम यात्रा 2026 के सफल एवं सुव्यवस्थित संचालन के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश जारी हुए हैं। जिला प्रशासन द्वारा यात्रा को सुरक्षित, सुगम एवं मर्यादित बनाए रखने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। डीएम प्रशांत आर्य के अनुसार प्रशासन का मुख्य उद्देश्य श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुविधा एवं धार्मिक गरिमा को बनाए रखना है। जिसके लिए आवश्यक निर्देश जारी किए गए हैं।
यात्रा दिशा निर्देशों के तहत
जनपद के स्थानीय निवासियों को यात्रा हेतु पंजीकरण की आवश्यकता नहीं होगी। वे बिना पंजीकरण के दर्शन एवं यात्रा कर सकेंगे। यात्रा मार्ग पर स्थित सभी होटल, रेस्टोरेंट एवं ढाबा संचालकों को निर्देशित किया गया है कि वे अपने शौचालयों को आम यात्रियों, विशेषकर महिलाओं एवं बच्चों के उपयोग हेतु उपलब्ध कराएं। किसी भी पर्यटक को सुविधा देने से मना नहीं किया जाएगा । सभी होटल, होमस्टे एवं रेस्टोरेंट संचालक यात्रा प्रारंभ होने से पूर्व अपने प्रतिष्ठानों का अनिवार्य रूप से पंजीकरण कर लें। संबंधित विभाग द्वारा समय-समय पर निरीक्षण किया जाएगा, तथा अनियमितता पाए जाने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी। धामों एवं मंदिर परिसरों के समीप मांस एवं मदिरा की बिक्री एवं सेवन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। उल्लंघन की स्थिति में कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
स्वच्छता एवं शौचालय व्यवस्था
सुलभ इंटरनेशनल, नगर निकायों एवं जिला पंचायत को निर्देशित किया गया है कि यात्रा मार्ग के सभी शौचालयों की नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित करें तथा यात्रा प्रारंभ होने से पूर्व उन्हें पूर्ण रूप से संचालित स्थिति में रखें। किसी भी पर्यटक वाहन को बिना कारण नहीं रोका जाएगा। हालांकि, सुरक्षा एवं भीड़ नियंत्रण हेतु हीना एवं दोबाटा को मुख्य चेकिंग प्वाइंट बनाया गया है। बाहरी श्रद्धालुओं हेतु पंजीकरण अनिवार्य होगा एवं बिना पंजीकरण के वाहनों को आगे जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी। डीएम ने सभी संबंधित विभागों एवं स्थानीय निवासियों एवं व्यापारियों से अपील की है कि वे प्रशासन का सहयोग करते हुए यात्रा को सफल, सुरक्षित एवं श्रद्धापूर्ण बनाने में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करें।
👉श्री यमुनोत्री एवं श्री गंगोत्री धाम यात्रा सम्बन्धी जानकारी एवं सहायता एवं आपात स्थिति हेत आवश्यक सम्पर्क नम्बर-
*चारधाम यात्रा कन्ट्रोल रूम (आपातकालीन परिचालन केन्द्र उत्तरकाशी-*
दूरभाष नम्बर-01374-222722, 222126 (टोलफ्री नम्बर-1077)
मोबाइल नम्बर-7500337269
वाॅटस्एप नम्बर-9456556431
*पुलिस कन्ट्रोल रूम उत्तरकाशी-* 9411112976, 8868815266
टोल फ्री नम्बर-112
*आन लाईन रजिस्ट्रेशन बेबसाईट-*
HTTP://REGISTRATIONANDTOURISTCARE.UK.GOV.IN
टोल फ्री नम्बर-1364
दूरभाष नम्बर-1375-3520100