प्रोन्नति के नाम पर विजिलेंस ने एक सुपरवाइजर को 50 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है।
मिली जानकारी के अनुसार बाल विकास अधिकारी कार्यालय रुड़की ग्रामीण द्वितीय में तैनात सुपरवाइजर राखी सैनी को 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए विजिलेंस ने रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई विजिलेंस थाने में पंजीकृत मुकदमा संख्या 6/2026 के तहत बुधवार को की। आरोपी सुपरवाइजर राखी सैनी पर आरोप है कि उन्होंने प्रमोशन कराने के नाम पर धनराशि की मांग की थी। पीड़ित की शिकायत के आधार पर सतर्कता विभाग ने मामले का संज्ञान लेते हुए योजनाबद्ध तरीके से जाल बिछाया और आरोपी को रिश्वत लेते समय दबोच लिया।
बताया जा रहा है कि विजिलेंस की कार्यवाही के बाद विकास भवन रोशनाबाद स्थित डीपीओ कार्यालय में भी हड़कंप मच गया है। वजह यह भी मानी जा रही है कि इस मामले में डीपीओ कार्यालय के अधिकारी का नाम भी प्रकाश में आया है। जांच आगे बढ़ने पर इस प्रकरण में और भी चौकाने वाले खुलासे हो सकते हैं।