देहरादून/ डीएम सविन बसंल ने आज जिला चिकित्सालय कोरोनेशन का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं जानी। इस दौरान डीएम ने निर्माणाधीन ब्लड बैंक के कार्यों का निरीक्षण करते हुए कार्यदायी संस्था को 15 मार्च 2026 तक कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। डीएम ने सेन्ट्रल पैथोलॉजी का समय आज से ही 11 बजे से 1 घंटा बढकार अब 12 बजे तक करने के निर्देश दिए। चन्दन लैब के निरीक्षण के दौरान 3 माह के दिन-रात्रि में लिए गए सैम्पल की रिपोर्ट तलब करते हुए अनुबन्ध के अनुसार कार्य न किये जाने पर आधा भुगतान रोकने के निर्देश भी दिए। डीएम ने जिला चिकित्सालय में संचालित चन्दन लैब का निरीक्षण करते हुए लैब के अनुबन्ध के अनुसार 24×7 कार्य की जानकारी प्राप्त करते हुए रात्रि में लिए गए सैम्पल का विवरण मांगने पर लैब की इंचार्ज जानकारी नही दे पाई जिस पर डीएम ने उप जिलाधिकारी सदर/प्रभारी अधिकारी स्वास्थ्य एवं मुख्य चिकित्साधिकारी को 3 माह में दिन व रात्रि में लिए गए सैम्पल की जांच करते हुए रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए साथ ही निर्देशित किया कि यदि अनुबन्ध के अनुसार लैब द्वारा 24×7 कार्य होना नही पाया जाता तो चन्दन लैब का आधा भुगतान रोक लिया जाए।
दिया। डीएम ने चिकित्सालय में किचन, गायनी ओटी, वेयरहाउस, ओपीडी मरम्मत को 10 लाख मौके पर ही स्वीकृत करते हुए कार्य प्रारंभ करने के भी निर्देश दिए। जिला चिकित्सालय में गायनी चिकित्सक न होने से अन्य चिकित्सालयों को रेफर किए जाने की शिकायत पर डीएम ने उप जिलाधिकारी सदर/प्रभारी अधिकारी स्वास्थ्य एवं मुख्य चिकित्साधिकारी को संयुक्त रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी सदर/प्रभारी अधिकारी स्वास्थ्य हरिगिरि, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. मनोज कुमार शर्मा, प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक मन्नू जैन, समेत अन्य उपस्थित रहे।