नगर में कूड़े को लेकर राजनीति अब पब्लिक के भी गले नहीं उतर रही है। पिछले बोर्ड में डंप पड़े कूड़े का उठान क्या शुरू हुआ एक नए विवाद को पैदा कर हालात बिगाड़ने का काम शहर में पैदा कर दिया। यानि शहर का कूड़ा उठाने की जिम्मेदारी लिये व्यक्ति के घर मे जाकर तथाकथित चंद लोगों ने न केवल कूड़ा फेंका बल्कि अभद्रता भी की। यह व्यक्ति कोई साधारण व्यक्ति नहीं बल्कि शहरवासियों के मिले अपार जनादेश के बाद नगर पालिका परिषद में चेयरमैन की कुर्सी पर बैठा व्यक्ति भूपेंद्र सिंह चौहान( उर्फ भूप्पी भाई ) है। जिसके घर मे जाकर तथाकथित और अपने को जनता की लड़ाई लड़ने वाले बताने वालों ने गलत कदम उठाया।
इधर पालिका अध्यक्ष के साथ हुई अभद्रता को लेकर पूरे पालिका बोर्ड में जबर्दस्त आक्रोश है। फलस्वरूप पालिका बोर्ड कर्मचारी संघ, सफाई कर्मचारी संघ ने पब्लिक को पालिका की ओर से मिलने वाली सभी सेवाएं बंद कर दी हैं। पालिका बोर्ड के संघ द्वारा तथाकथित लोगों पर कार्यवाही की मांग की है।
इधर पालिका अध्यक्ष के साथ हुए बर्ताव व पालिका द्वारा आवश्यक सेवाएं ठप किये जाने के बावत जब पालिका चैयरमैन भूपेंद्र चौहान से बातचीत की तो उन्होंने कहा कि तथाकथित लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है। श्री चौहान ने कहा कि तथाकथित अब माफी मांगने को तैयार हैं और यह माफी तभी स्वीकार्य होगी जब तथाकथित सार्वजनिक मंच से माफी मांगेंगे।