देहरादून/ अंकिता भंडारी हत्याकांड में वीआईपी का नाम सार्वजनिक करने व निष्पक्ष कार्रवाई की मांग को लेकर आज राजधानी के परेड ग्राउंड में महापंचायत हुई। इस महापंचायत मे संयुक्त संघर्ष मंच सहित कई सामाजिक और अन्य संगठनों के लोग जुटे।
महापंचायत में मौजूद लोगों ने ने कहा कि जब तक पूरे मामले की पारदर्शी जांच कर दोषियों विशेषकर वीआईपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं होती तब तक उनका संघर्ष जारी रहेगा। वक्ताओं ने मंच से कहा कि अंकिता को न्याय दिलाना केवल एक परिवार का नहीं बल्कि पूरे समाज का सवाल बन चुका है। महापंचायत में अंकिता भंडारी के माता.पिता भी शामिल हुए।