गत वर्ष सितंबर में वादी आसिफ मलिक द्वारा कोतवाली नगर पर प्रार्थना पत्र दिया कि मातावाला बाग के निकट अज्ञात अभियुक्तों द्वारा उनकी कार का पीछा करते हुए उन पर जान से मारने की नियत से फायर किया गया। प्रार्थना पत्र के आधार पर कोतवाली नगर पर मु0अ0सं0: 337/2025, धारा- 109/125 /351(3)/61(2) बीएनएस व 3/25 आर्म्स एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया। घटना की संवेदनशीलता के दृष्टिगत एसएसपी देहरादून द्वारा दिये गये निर्देशों पर पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए 17 सितबर-25 को घटना में शामिल 03 अभियुक्तों यश ठाकुर,देवराज तथा प्रिंस ठाकुर को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। अभियुक्तों से पूछताछ में घटना में शामिल 01 अन्य अभियुक्त सागर पुत्र अमरीश निवासी कुँआखेडा थाना लक्सर जनपद हरिद्वार उम्र 24 वर्ष का नाम प्रकाश में आया था, जो घटना के बाद से अपनी गिरफ्तारी से बचने के लिये लगातार फरार चल रहा था। अभियुक्त के लगातार फरार चलने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा अभियुक्त की गिरफ्तारी पर रू0 10,000/- (दस हजार रुपये) का ईनाम घोषित किया गया था। पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त सागर पुत्र अमरीश निवासी कुँआखेडा थाना लक्सर जनपद हरिद्वार उम्र 24 वर्ष को बीते रोज हरिद्वार से गिरफ्तार किया गया।
अभियुक्त को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उ0नि0 जगदम्बा प्रसाद,उ0नि0 संदीप कुमार (एसओजी),का0 पंकज, आशीष राठी शामिल रहे।