देहरादून/ राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह–2026 के अंतर्गत परिवहन विभाग, उत्तराखंड द्वारा आज देहरादून में वाहन दुर्घटना क्रैश इन्वेस्टिगेशन (Vehicle Accident Crash Investigation) विषय पर एक महत्वपूर्ण एवं अत्यंत उपयोगी प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस कार्यक्रम की अध्यक्षता डीएम, देहरादून व अध्यक्ष, जिला सड़क सुरक्षा समिति सविन बंसल द्वारा की गई, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल रहे।
कार्यक्रम में विधायक सविता कपूर, अपर परिवहन आयुक्त सनत कुमार सिंह, संयुक्त परिवहन आयुक्त राजीव कुमार मेहरा सहित परिवहन, पुलिस, स्वास्थ्य, लोक निर्माण, शिक्षा, नगर निगम, एमडीडीए, वन विभाग, राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण, सड़क सुरक्षा लीड एजेंसी के अधिकारीगण सम्मिलित हुए।