ब्लॉक प्रमुख राजदीप परमार एवं डीएम प्रशांत आर्य की मौजूदगी में मंगलवार को डुंडा में बीडीसी की बैठक हुई।
बीडीसी में जुणगा इंटर कॉलेज को लेकर शिकायत आई जिसमे कार्यदायी संस्था अवस्थापन खंड सिंचाई 9 लाख 47 हजार रुपये में किये कार्य पर सवाल उठे। डीएम ने शिकायत पर तत्काल एक्शन लेते हुए मुख्य शिक्षा अधिकारी को लघु सिंचाई के अभियंता के साथ कार्य की जांच कर आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।
बीडीसी में डीएम ने कहा कि यह बैठक जनप्रतिनिधियों और प्रशासन के बीच समन्वय का महत्वपूर्ण मंच है। योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुँचे, यही हमारी प्राथमिकता है। डीएम ने कहा कि जनसमस्याओं के समाधान के लिए सभी जनप्रतिनिधियों का सक्रिय सहयोग आवश्यक है। डीएम ने अधिकारियों को सदन में उठाऐ गए मामलों पर मौके पर जाकर योजनाओं का स्थलीय निरीक्षण कर तत्काल समाधान करने के निर्देश भी दिए।
ब्लॉक प्रमुख ने कहा कि ब्लॉक मुख्यालय में आयोजित बीडीसी बैठक में क्षेत्र के समग्र विकास से जुड़े सभी महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। सड़क, पेयजल, बिजली, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने पर विशेष जोर दिया गया। बैठक में जनप्रतिनिधियों द्वारा रखी गई समस्याओं और सुझावों को गंभीरता से सुना गया है और उन पर प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। हमारा उद्देश्य है कि सरकारी योजनाओं का लाभ पारदर्शी तरीके से अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे और ब्लॉक का समुचित विकास सुनिश्चित हो।
बैठक में शिक्षा,पेयजल, महिला बाल विकास,स्वास्थ्य, लोनिवि, ग्रामीण निर्माण विभाग, विद्युत, पंचायतीराज विभाग, कृषि, उद्यान, उद्योग, ग्राम्य विकास, खेल, पर्यटन, समाज कल्याण, पशुपालन, युवा कल्याण, स्वजल, खाद्य आपूर्ति, आदि विभागों की योजनाओं पर चर्चा की गई।
बैठक में ज्येष्ठ उप प्रमुख सरिता देवी, कनिष्ठ उप प्रमुख गोपाल अवस्थी, जिला पंचायत सदस्य हीरा लाल शाह, मदन बिजल्वाण, प्रियंका रावत, भरत सिंह बिष्ट, समस्त ग्राम प्रधान और क्षेत्र पंचायत सदस्य समेत अधिकारी मौजूद थे।