उत्तरकाशी, मुख्य सचिव की जनपदवार समीक्षा से पहले डीएम ने की समीक्षा, कम खर्च करने वाले विभागीय अधिकारियों को लगाई कड़ी फटकार

 

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में प्रस्तावित जनपदवार समीक्षा बैठक को लेकर डीएम प्रशांत आर्य ने जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ 31 जनवरी 2026 तक विकास योजनाओं की प्रगति के साथ राजस्व प्राप्ति की स्थिति की समीक्षा की। इस दौरान डीएम ने जिला योजना, राज्य सेक्टर व केंद्र सरकार द्वारा बाह्यपोषित पोषित योजनाओं में कम खर्च करने वाले विभागों के अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई। डीएम ने कहा कि विकासपरक योजनाओं में किसी भी प्रकार की देरी व लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। डीएम ने राजस्व, गृह,विकासात्मक कार्यों यथा जिला योजना, राज्य सेक्टर, केंद्र पोषित योजनाओं की विस्तार से विभागवार समीक्षा की। डीएम ने मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना,वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली व होम स्टे योजना, कृषि, उद्यान, पशुपालन, डेयरी, सहकारिता आदि विभागों व योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। डीएम ने लॉ एंड ऑर्डर, क्रिमिनल केस, नशामुक्ति अभियान और अपराध, कारागार संबंधित प्रकरणों, अभियोजन कार्य, लैंड फ्राड केस आदि की भी समीक्षा की।
इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी जय भारत सिंह, अपर जिलाधिकारी मुक्ता मिश्र समेत जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *