उत्तरकाशी के मुस्टिकसौड मोटर मार्ग पर शाम के वक़्त स्कूटी से रात्रि ड्यूटी पर आ रहे एक व्यक्ति पर तेंदुए ने हमला कर दिया। जिससे वह घायल हो गया। मिली जानकारी के अनुसार सोनपाल राणा पुत्र धन सिंह राणा, ग्राम मस्ताडी, बाड़ागड्डी उप तहसील जोशियाड़ा, उत्तरकाशी जो अपनी स्कूटी से घर से उत्तरकाशी आपातकालीन परिचालन केंद्र में नाईट ड्यूटी पर आ रहा था इसी दौरान तेंदुए ने उस पर हमला कर दिया जिससे वह घायल हो गया जिसका जिला अस्पताल में उपचार चल रहा हैं।