रामनगर के राष्ट्रीय राजमार्ग 309 पर पीरूमदारा क्षेत्र में देर रात यूपी के संभल के एसडीएम विकास चंद्रा अपनी पत्नी के साथ कार से रामनगर आ रहे थे, तभी अचानक उनकी कार डिवाइडर से टकरा गई। दुर्घटना में एसडीएम और उनकी पत्नी घायल हो गए। मिली जानकारी के अनुसार, एसडीएम विकास चंद्रा स्वयं कार चला रहे थे। डिवाइडर से टक्कर इतनी जबरदस्त हुई कि कार के आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँची और दोनों घायलों को तत्काल पीरूमदारा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें काशीपुर स्थित केवीआर अस्पताल रेफर कर दिया।