विधायक सहदेव पुंडीर ने भाजपा समर्थित पंचायत प्रत्याशियों को विजयी बनाने की अपील की

 

त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों की तैयारियों को लेकर सहसपुर विधायक सहदेव सिंह पुंडीर ने शंकरपुर द्वितीय से भाजपा प्रत्याशी ऋषिपाल सिंह, सुद्धोवाला से कुमारी कंचन, भुड्डी द्वितीय से श्रीमती मंजू जोशी, शाहपुर कल्याणपुर से ब्रिजेश कश्यप व शेरपुर से सविता देवी के समर्थन में आयोजित जनसभाओं एवं बैठकों में सक्रिय सहभागिता की। इन बैठकों में उन्होंने स्थानीय नागरिकों, गणमान्य व्यक्तियों और भाजपा कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद करते हुए भाजपा की नीति, नीयत और नेतृत्व पर विश्वास जताने की अपील की। उन्होंने कहा कि इन चुनावों में जनता की भागीदारी न केवल स्थानीय विकास को नई दिशा देगी, बल्कि एक मजबूत, पारदर्शी और उत्तरदायी पंचायत व्यवस्था की स्थापना का भी मार्ग प्रशस्त करेगी। बैठकों में भाजपा के समर्पित कार्यकर्ता, वरिष्ठ पदाधिकारीगण एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रीय जनता की उपस्थिति ने यह स्पष्ट कर दिया कि जनता का झुकाव भाजपा की विकासपरक सोच और सुशासन की नीति की ओर है। सभी ने एकमत होकर भाजपा प्रत्याशियों को समर्थन देने का भरोसा दिलाया।
विधायक पुंडीर ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का मूलमंत्र “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास” केवल एक नारा नहीं, बल्कि वह संकल्प है जो उत्तराखंड को आत्मनिर्भर, समृद्ध और विकसित बनाने की दिशा में काम कर रहा है।साथ ही सभी मतदाताओं से आह्वान किया कि वे अपने-अपने क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशियों को प्रचंड बहुमत से विजयी बनाएं, ताकि क्षेत्रीय विकास को मजबूती मिले, सुशासन की परंपरा कायम रहे और हर नागरिक की सहभागिता से समावेशी पंचायत व्यवस्था का निर्माण हो सके।
विधायक पुंडीर ने कहा कि मा. प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन व मा. मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी के नेतृत्व में उत्तराखंड निरंतर विकास की नई ऊंचाइयां छू रहा है और मुझे पूर्व विश्वास है कि उत्तराखंड की देवतुल्य जनता आगामी जिला पंचायत चुनाव में भाजपा समर्थित प्रत्याशियों को विजयी बनाकर प्रदेश के विकास को गति प्रदान करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *