नमामि गंगे व एनएसएस के तत्वावधान में महाविद्यालय में मनाया गया हरेला पर्व

 

रामचंद्र उनियाल राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय उत्तरकाशी में नमामि गंगे व राष्ट्रीय सेवायोजना के तत्वाधान में हरेला पर्व का आयोजन किया गया। इस आयोजन में समस्त प्राध्यापकों, शिक्षणेत्तर कर्मचारियों तथा स्वयंसेवियों द्वारा वृक्षारोपण किया गया। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. पंकज पंत ने भी वृक्षारोपण किया और सभी को एक पेड़ गोद लेने को प्रेरित किया। महाविद्यालय के प्राध्यापकों ने एक पेड़ मां के नाम लगा कर उसकी रक्षा करने का संकल्प लिया। एनएसएस की कार्यक्रम अधिकारी डॉ. ऋचा बधानी, डॉ परदेव सिंह ने भी स्वयंसेवी कमांडर महेश जोगिला के साथ वृक्षारोपण किया। रोवर रेंजर की डॉ. सुनीता मेहता, नमामि गंगे समिति की संयोजक डॉ. मधु बहुगुणा, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी एम. एल.शाह सहित सभी प्राध्यापकों ने वृक्षारोपण कर उन्हें गोद लेने की बात कही। हरेला पर्व के इस आयोजन में डॉ. जयलक्ष्मी रावत, डॉ. आराधना, डॉ. रोशनी, डॉ. सुमिता, डॉ. अंजली नौटियाल, डॉ संजीव, डॉ पवेंद्र समेत अन्य मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *