यमुनोत्री पैदल मार्ग में बीते रोज हुए भूस्खलन क्षेत्र में आज सुबह पुनः एनडीआरएफ, एसडीआरएफ ,पुलिस, वन विभाग टीम के द्वारा रेस्क्यू खोजबीन का कार्य शुरू किया गया है। सभी यात्रियों को आवागमन हेतु फिलहाल रोका गया है जिन्हें वैकल्पिक मार्ग से भेजने की कार्रवाई की जा रही है। इस बीच डीएम प्रशांत आर्य घटना स्थल पर पहुंच कर राहत व बचाव कार्यों का जायजा ले रहे हैं। यमुनोत्री विधायक संजय डोभाल भी मौके पर मौजूद हैं।
उधर उक्त हादसे में अब तक की मिली जानकारी के अनुसार भूस्खलन की चपेट में आने से दो यात्रियों की मौत,दो लापता व एक के घायल होने की खबर है।
जिन दो यात्रियों की मौत हुई है उनमें हरिशंकर पुत्र ओमप्रकाश उम्र 47 वर्ष ,ख्याति पुत्री हरिशंकर उम्र 9 वर्ष दोनों
निवासीगण जौनपुर उत्तरप्रदेश हैं। हादसे में घायल रसिक भाई पुत्र वस राम भाई निवासी 216 त्रिपाठी निवास निकट प्रतापनगर वेस्ट मुंबई महाराष्ट्र है जबकि
लापता भाविका शर्मा पुत्री जॉय शर्मा उम्र 11 वर्ष निवासी B-58 कृष्णाविहार नई दिल्ली,
कमलेश जेठवा पुत्र कांतिबाई उम्र 35 वर्ष
निवासी मुंबई थाने महाराष्ट्र हैं।
