प्रशासन का पड़ा हथोड़ा तो स्कूल प्रबंधन के होश आए ठिकाने, जमा कराई 5,72,000 ₹ की पेनल्टी

 

देहरादून में द प्रसिडेंसी इन्टरनेशनल स्कूल, भनियावाला ने 5,72000 की पेनल्टी जमा कराई है तथा लिखित रूप में फीस कम करने को जिला प्रशासन को सहमति दी है।
मुख्यमंत्री के निर्देशों के परिपालन में डीएम सविन बंसल के निर्देशन में शिक्षा माफियाओं पर निरंतर कार्यवाही की जा रही है। अभिभावकों से फीस के नाम पर वसूली की शिकायतों पर जिला प्रशासन द्वारा शहर के कई नामी-गिरामी निजी स्कूलों पर कार्यवाही से जहां शिक्षा माफियाओं के हौसले पस्त हुए हैं वही बड़े-बड़े स्कूलों का फीस बढोतरी का खेल भी सामने आया है। फीस बढोतरी पर जिला प्रशासन जीरो टालरेंस की नीति अपनाए हुए है।
जिला प्रशासन के कड़े रूख और निरंतर प्रवर्तन की कार्यवाही जारी है, जिससे शहर कस्बों में अवस्थित निजी नामी,गिरामी स्कूलों के तेवर ढीले हो गए हैं, वहीं स्कूल प्रबन्धन अब अपनी फीस घटा रहे हैं। ताजा मामला द प्रेसिडेंसी इन्टरनेशनल स्कूल भानियावाला का है, स्कूल प्रबन्धन द्वारा लिखित रूप से स्कूल फीस कम करने का पत्र प्रशासन को दिया है।
गौरतलब है कि द प्रसिडेंसी इन्टरनेशनल स्कूल, भनियावाला को लेकर 100 से अधिक अभिभावकों ने फीस बढ़ोतरी की शिकायत की थी। यही नहीं बिना मान्यता नवीनीकरण के स्कूल संचालित होने पर प्रशासन ने स्कूल पर रू0 5,72000 की शास्ति लगाई थी। जिसे अब स्कूल प्रबंधन ने चेक के माध्यम से जमा करा दिया गया है। अब स्कूल प्रबन्धन द्वारा जिला प्रशासन को लिखित रूप से फीस कम करने का पत्र भी दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *