डीएम देहरादून सविन बंसल ने शहरी पुर्नविकास, पार्क योजना के सम्बन्ध में बैठक ली। इस दौरान एमडीडीए, स्मार्ट सिटी लि. द्वारा तैयार किए गए प्लान को प्रेजेंटेशन के माध्यम से देखा गया। प्रेजेंटेशन में 4 वर्ष पुराने प्रजेन्टेंशन पर डीएम ने एमडीडीए के अधिकारियों को फटकार लगाते हुए विभागों से समन्वय कर व्यवहारिक प्लान तैयार करने के निर्देश दिए साथ ही निर्देशित किया कि विभागों में आपसी गैप न रहे इसके लिए एमडीडीए को प्लान में यूपीसीएल, लोनिवि, एनएच, पुलिस, परिवहन विभाग के अधिकारियों को शामिल करने के निर्देश दिए।
बैठक में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व के.के. मिश्रा, उप जिलाधिकारी कुमकुम जोशी, एमडीडीए से गौरव चटवाल, संभागीय परिवहन अधिकारी दीपक सैनी, अधिशासी अभिंयता लोनिवि जितेन्द्र कुमार त्रिपाठी सहित एमडीडीए के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।