डीएम देहरादून सविन बसंल के निर्देशन में जिला प्रशासन की टीम द्वारा आज रायपुर क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित गैस गोदाम की भूमि पर भूमि की असली मालिक 97 वर्षीय बुर्जुग महिला एवं उनकी 80 वर्षीय पुत्री को कब्जा दिला दिया गया। उक्त मामला डीएम के जनता दर्शन कार्यक्रम में संज्ञान में आया था जिस पर जांच कराते हुए डीएम ने जिला प्रशासन की टीम को मौके पर भेज गत 3 जनवरी को गैस गोदाम सील करा कराया था। लीज समाप्त होने के बाद भी वर्षों से संचालित किया जा रहा था गैस गोदाम भूमि की असली वारिस अपनी भूमि से कब्जा छुड़ाने हेतु पिछले 25 वर्षों से सरकारी कार्यालयों एवं कोर्ट कचहरी के चक्कर काट रही थी। डीएम के समक्ष मामला संज्ञान में आते ही जांच बिठाई गई थी, जांच में आरोपों की पुष्टि होने पर प्रशासन ने भूमि पर संचालित अवैध गैस गोदाम को सील करते हुए बड़ी कार्यवाही की गई थी। आज आखिरकार प्रशासन ने महिला को उनकी भूमि पर कब्जा दिलाकर न्याय की मिशाल पेश की है।
उधर 97 वर्षीय बुर्जुग महिला लीला देवी, उनकी 80 वर्षीय पुत्री नीना गुरूंग को न्याय मिलने पर इनके द्वारा डीएम सविन बसंल, एसडीएम कुमकुम जोशी, उनकी टीम को साधुवाद दिया।
इधर डीएम ने अवैध रूप से संचालित हो रहे गैस गोदाम का अविलम्ब लाईसेंस निरस्त करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने विभागीय अधिकारियों से पूछा कि इतने लम्बे समय से जिम्मेदार विभागों ने कार्यवाही क्यों नहीं की। डीएम ने विभागीय अधिकारियों द्वारा प्रकरण पर संज्ञान न लिए जाने पर हैरानगी जताते हुए कहा कि आंखिर विभागीय अधिकारी एवं नियम कहां थे?