मंगलवार को उत्तराखण्ड चिकित्सा स्वास्थ्य सशक्तिकरण अभियान के तहत चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. धन सिंह रावत द्वारा वर्चुअल माध्यम से जुड़कर एएनएम नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर उत्तरकाशी में विधायक गंगोत्री सुरेश चौहान, ने बतौर मुख्य अतिथि ने जनपद के लिये नवनियुक्त एएनएम को नियुक्ति पत्र प्रदान किये। इस अवसर पर विधायक ने कहा कि आतिथि तक उत्तराखण्ड सरकार द्वारा उत्तराखण्ड में एएनएम के सभी रिक्त पदों को भरने के साथ-साथ स्वास्थ्य विभाग में आठ हजार से अधिक लोगों को नियुक्ति पत्र प्रदान किये जा चुके हैं, उन्होंने इस उपलब्धि के लिये माननीय प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री का धन्यवाद किया। विधायक ने सभी नवनियुक्त को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उनसे अपील की गई कि दिनांक 3 से 10 फरवरी तक चलने वाले पल्स एनीमिया महाअभियान से ही जुड़कर अपनी सेवाएं आम जनमानस को प्रदान करें।
इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. बी.एस. रावत, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0. बी.एस.पांगती, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी के.एस. चौहान, कुसुमलता गौड़, हरदेव सिंह राणा, जसपाल मटूड़ा, अनिल बिष्ट एवं सुनील पंवार आदि उपस्थित रहे।