डीएम सविन बसंल की ने 38 वें राष्ट्रीय खेल की तैयारियों के सन्दर्भ में बैठक करते हुए अधिकारियों को समय रहते तैयारियां पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विभागीय अधिकारी अपने मुख्यालय स्तर से भी समन्वय करते हुए दायित्वों को पूर्ण करें। डीएम ने कार्यक्रम स्थल के समीप पार्किंग आदि समुचित व्यवस्था समय सुव्यवस्थित करने के भी निर्देश दिए उन्होंने अपर नगर आयुक्त नगर निगम, नगर मजिस्ट्रेट, अधिशासी अभियंता लोनिवि, पुलिस क्षेत्राधिकारी को कार्यक्रम स्थल पर निरीक्षण कर व्यवस्थाएं जाचंने तथा जहां पर सुधार किये जाने हैं पर तत्काल सुधार के भी निर्देश दिए। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह, अपर नगर आयुक्त नगर निगम देहरादून हेमंत कुमार, नगर मजिस्ट्रेट प्रत्युष सिह, पुलिस अधीक्षक नगर प्रमोद कुमार, उप जिलाधिकारी मुख्यालय शालिनी नेगी, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. संजय जैन, एसपी देहात जया बलूनी, जिला विकास अधिकारी सुनील कुमार समेत सम्बन्धित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।